मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने 2024 के चुनाव में राहुल गांधी के विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद चेहरा होने की पैरवी की है। कमलनाथ ने बीते दिनों दावा करते हुए कहा था कि, "राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद का चेहरा भी होंगे" वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश यादव और कुछ अन्य प्रमुख विपक्षी नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा से दूरी बनाई है जिससे विपक्षी एकजुटता की संभावना पर प्रश्नचिह्न लगा है। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि अगर कांग्रेस मजबूत नहीं हुई तो विपक्षी एकता सपना ही रहेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता का मतलब यह नहीं कि कांग्रेस 2024 में लोकसभा की सिर्फ 200 सीटों पर चुनाव लड़े।