अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो इन दिनों भारत के खिलाफ अपने बड़बोले बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक की आलोचना की है। नवारो ने मोदी को 'तानाशाहों के साथ गले मिलने वाला' बताय' और इसे एक 'शर्मनाक' कदम करार दिया। नवारो ने यह भी कहा कि भारत को रूस की नहीं बल्कि अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन की जरूरत है।
पत्रकारों से बातचीत में नवारो ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को खुध को दो बड़े तानाशाहों के साथ जोड़ना समझ में नहीं आता। मोदी से उम्मीद है कि वह जल्द ही यह समझेंगे कि उन्हें रूस के बजाय अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन के साथ खड़ा होना चाहिए।