यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। मुलायम के करीबी कहे जाने वाले अंबिका चौधरी ने एसपी छोड़ बीएसपी का दामन थाम लिया है। एसपी छोड़ने के बाद चौधरी ने कहा, मैं एक सिपाही की तरह बीएसपी में शामिल हुआ हूं। अखिलेश को निशाने पर लेते हुए अंबिका चौधरी ने कहा, उनके फैसले से आहत हूं।