गंगा स्वच्छता संकल्प दिवस पर आप को एक ऐसी हककीत से रूबरू कराते हैं जिसे देख आपकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे। तस्वीरें कानपुर के जाजमऊ की है जहां बिना रोक टोक गंगा में टेनरियों का पानी बहाया जा रहा है। जिसकी वजह से लाखों मछलियों की भी जान जा रही हैं। इन तस्वीरों ने गंगा स्वच्छता के तमाम दावों को खोखला साबित किया है।