केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि 2024 में हम 400 से ज्यादा सीटें जीत सकते हैं। देश की जनता पीएम मोदी को पसंद करती है। लोगों को मालूम है कि देश का विकास अगर कोई कर सकता है तो वह पीएम नरेंद्र मोदी। भट्ट 'अमर उजाला' के 'उत्तराखंड संवाद-2023' कार्यक्रम में बोल रहे थे।