फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Madhya Pradesh Samwad: लव जिहाद पर कैबिनेट मंत्री जमकर बरसे, हिंदुत्व पर कही दिल की बात

Thu, 26 Jun 2025 03:33 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में राज्य के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने भी शिरकत की। अमर उजाला संवाद के 'कैसे बनाएं युवाओं के सपनों का प्रदेश' सत्र में राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने खुलकर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने राज्य में युवाओं के मुद्दों, लव जिहाद, हिंदुत्व आदि मुद्दों पर पूरी बेबाकी से बात की। विश्वास सारंग ने मध्य प्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने की चुनौतियों पर और सरकार की उपलब्धियों पर भी अपने विचार साझा किए, साथ ही हिंदुत्व के मुद्दे पर अपने चर्चित बयानों का भी बात की।धर्म स्वतंत्र अधिनियम हमने इसलिए ही लागू किया है। ऐसे मामलों में लोगों पर केस दर्ज हुए हैं।

मेरा ये कहना है कि अगर समाज में कोई कुरीति है तो उससे सख्ती से निपटना होगा और निपटेंगे। मध्य प्रदेश में अब लव जिहाद जैसे मामले नहीं होंगे। हम ताकत के साथ कहते हैं कि हम हिंदू हैं। ये मैं सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए नहीं कहता। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति इतनी आगे बढ़ा दी कि 'मैं हिंदू हूं' तो ये स्वीकार नहीं किया जाता। मैं लैंड जिहाद या लव जिहाद की बात करता हूं तो हमें सांप्रदायिक करार दे दिया जाता है। हिंदू होना मेरा मूल है और हमें इस पर गर्व है। हमारा तन हिंदू, मन हिंदू, जीवन हिंदू यही तो हमारा मूल है।

उनसे पूछा गया कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद का रैकेट पकड़ में आया, जिसमें जिम ट्रेनर आदि धर्म परिवर्तन करा रहे थे। एक पार्षद भी इसमें शामिल पाए गए, जिसके लिए फंडिंग हो रही थी, तो सरकार ऐसे मामले में क्या कर रही है और कितनी गंभीर है?अगर मैं ये बोलता हूं कि लव जिहादी की छाती पर गोली क्यों नहीं मारी तो मैं उस पर अभी भी कायम हूं। अगर किसी बहन बेटी से सिर्फ धर्म बदलने के लिए शादी करने कि क्या इसकी इजाजत दी जा सकती है! मजार बनाकर जमीन कब्जाना न मध्य प्रदेश में और न ही देश में अब चलने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें