Allu Arjun: तेलंगाना के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में कुछ घंटे बिताने के बाद फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को शनिवार को तेलंगाना हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई। अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के बाद महिला की मौत मामले में कस्टडी में लिया गया था। इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन, उनके सुरक्षा कर्मियों और थियेटर प्रबंधन के खिलाफ पुलिस ने मामले दर्ज किए थे।