अरविंद केजरीवाल पर दो करोड़ की घूस लेने के आरोप पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें ये सुनकर दुख पहुंचा है कि केजरीवाल ऐसे किसी आरोप में फंसे हैं। अन्ना ने कहा कि अरविंद पर लगा आरोप अगर सिद्ध हो जाए तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए और अगर आरोप गलत साबित हों तो आरोप लगानेवाले मंत्री को कोर्ट में घसीटने की नसीहत भी दी।