यूपी के पूर्व सीएम व सपा मुखिया अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं... अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके बधाइइयों और शुभकामनाओं का दौर जारी है राजनीतिक दिग्गज समेत पार्टी कार्यकर्ता जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं... इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं... सीएम योगी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके लिए आरोग्यता और दीर्घायु की प्रार्थना है...