फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan Bail: अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर क्या कहा सुनिए

Tue, 23 Sep 2025 02:14 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव का बयान आया है। अखिलेश यादव ने कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, जिस तरह से मुख्यमंत्री ने खुद पर और डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए हैं, उसी तरह सपा सरकार बनने पर आजम खान के खिलाफ सभी फर्जी केस को वापस लेने का काम किया जाएगा. जरा सुनिए अखिलेश ने क्या कहा, लेकिन इस बीच ये भी जान लीजिए कि सीतापुर जिले की सीमा के बाहर सैकड़ों लोग आज़म से मिले. अब आज़म दर्जनों गाड़ियों के काफिले में जा रहे हैं. कुछ युवा गाड़ी के सनरूफ से काफिले में बाहर निकल कर भी चल रहे थे। जब आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव से प्रतिक्रया मांगी तो उन्होंने कहा कि ये समाजवादियों के लिए खुशी का समय है। हमें यही उम्मीद थी कि कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा। अखिलेश ने आगे कहा, समाजवादी सरकार बनी तो उन पर लगे सभी केस हटेंगे। उन पर चल रहे सभी झूठे केस खत्म होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें