मेरठ मेयर सीट पर टिकट फाइनल करने में सपा टेंशन में है. उसकी टेंशन है ही ऐसी. दो दमदार विधायकों ने अपनी-अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा है. दोनों टिकट को लेकर आमने सामने हैं. अब टिकट किसी एक को मिल सकता है और दूसरे की नाराजगी भारी पड़ सकती है. टिकट को लेकर यही कलेश है और इसी बात से अखिलेश यादव टेंशन में हैं. हालांकि अभी अखिलेश और जयंत चौधरी को ये तय करना है कि सीट किसके लिए छोड़नी है. चूंकि मेरठ में दूसरे चरण में 11 मई को चुनाव होना है. इसलिए टिकट पर जल्द फैसला लिया जाएगा.