गुरुवार को लखनऊ में पहली बार मेट्रो दौड़ी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीप जलाकर मेट्रो के ट्रायल रन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह भी मौजूद थे। ट्रायल रन के दौरान मेट्रो ट्रेन ने साढ़े आठ किलोमीटर का चारबाग स्टेशन तक सफर तय किया। लखनऊ में मेट्रो रूट की प्रस्तावित नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर के लिए लगभग 23 किलोमीटर है, जिसमें कुल 21 स्टेशनों से सवारियां चढ़ उतर सकेंगी।