मणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहें लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि, असम में उन्हें मंदिर जान से रोका गया। राहुल गांधी ने कहा था कि, पहले उन्हें मंदिर जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में एकदम से मना कर दिया गया। मंदिर में राहुल गांधी को इजाज़त नहीं दिए जाने के बाद राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता मंदिर के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं थे। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वहीं, राहुल गांधी के इस वीडियो पर विपक्ष के नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली ने भी रहुल गांधी का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।