अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 242 यात्री सवार थे. मेघानीनगर के पास यह भयानक हादसा हुआ. हादसे के बाद घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां, BSF और NDRF की टीमें तुरंत भेजी गईं और 5 किलोमीटर दूर तक इस हादसे का धमाका और धुआं उठता दिखाई देता गया यह बेहद बड़ा यात्री विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर लंबी दूरी की उड़ानों के लिए बनाया गया है.