अहमदाबाद में पिछले हफ्ते हुए वीभत्स विमान हादसे के बाद काफी सतर्कता बरती जा रही है. अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना होने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द कर दी गई है क्योंकि उड़ान से पहले इसमें खराबी आ गई थी. हालांकि फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है. मिली जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट में खराबी का पता चला, जिसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. हालांकि फ्लाइट रद्द होने से वहां मौजूद कई यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस फ्लाइट में ज्यादातर लोग राजकोट, आणंद, हलोल, खंभात के यात्री हैं.
फ्लाइट रद्द किए जाने के संबंध में यात्रियों ने बताया कि एअर इंडिया की टीम ने कहा कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है. AI 171 नंबर की जगह विमान को अब AI 159 नंबर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट को आज दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरनी थी. लेकिन सुबह से ही फ्लाइट को लेकर देरी से चल रही थी. हालांकि, अब इस फ्लाइट को खराबी की वजह से रद्द कर दिया गया है.पिछले हफ्ते गुरुवार को अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुए विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट में लगातार खराबी आ रही है.सूत्रों का कहना है कि विमान हादसे के बाद पहली बार एअर इंडिया की कोई फ्लाइट (AI-159) लंदन के लिए जा रही थी, लेकिन रवानगी से पहले फ्लाइट की जांच की गई और उसमें तकनीकी खराबी पाई गई. इसके बाद उसे उड़ान भरने के लिए रद्द कर दिया गया.
यह उड़ान कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.यह फ्लाइट कल जाएगी या नहीं, इस पर भी कुछ नहीं कहा गया है.केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया। विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया है। यात्रियों को विमान से उतारकर जांच की जा रही है।