फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI Summit Youth Congress Protest: AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती, IYC ने दिया ये जवाब

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 21 Feb 2026 09:45 PM IST

AI Summit Youth Congress Protest: दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना की निंदा की और कहा कि यह बहुत शर्मनाक और निंदनीय है। वहीं, मायावती के इस बयान पर भारतीय युवा कांग्रेस ने पलटवार भी किया है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को एक्स अकाउंट से एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा, "नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है।"

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।"

मायावती के इस पोस्ट पर भारतीय युवा कांग्रेस ने पलटवार भी किया। युवा कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, "बहन जी,आपकी मजबूरी है, हम जानते है। आपको जेल से ज्यादा महल पसंद है। आप भाजपा के लिए बैटिंग जारी रखिये देश के लिए लड़ाई हम लड़ लेंगे।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें