गुरुवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की भयावहता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। विमान में करीब 1.25 लाख लीटर एविएशन फ्यूल (हवाई ईंधन) भरा हुआ था, जिससे टक्कर के तुरंत बाद तेज धमाके के साथ आग का गोला बन गया। इस हादसे में कुल 263 लोगों की जान चली गई। वहीं विमान में सवार 242 यात्रियों में 241 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 क्रू सदस्य और 2 पायलट भी शामिल थे। केवल एक व्यक्ति ही इस हादसे में जीवित बच पाया। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जा रही है। गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 241 लोगों में से एक एयर इंडिया के केबिन क्रू मेंबर कोंगब्राइलातपम नगंतोई शर्मा भी शामिल हैं। इस त्रासदी से उनका परिवार सदमे में है। उनके पिता कोंग्राइलातपम नंदेश कुमार शर्मा ने कहा, "हमें उनके शरीर के अंग चाहिए ताकि हम घर पर ही उनका अंतिम संस्कार कर सकें।" उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बेटी उनके अवशेष लेने अहमदाबाद गई थी”