फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे का शिकार हुई Kalpana, ये शब्द बोलकर कभी नहीं लौटी | Vadodra

Sun, 15 Jun 2025 01:30 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

 अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान AI171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरा देश सदमे में है. जानकारी सामने आई है कि वडोदरा के मंजलपुर इलाके में रहने वाली कल्पना प्रजापति भी इस विमान में सवार थीं. इस घटना के बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे और घर से लेकर शहर तक मातम का माहौल है. हादसे के बाद से परिवार सदमे में है. वहीं कल्पनाबेन के पति राजेंद्रभाई और उनका छोटा बेटा कल्पनाबेन को अहमदाबाद एयरपोर्ट से वडोदरा लौट रहे थे तभी उन्हें  विमान दुर्घटना की खबर मिली और वे कुछ देर के लिए शोक में डूब गए.वडोदरा के मंजलपुर इलाके में धनलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में रहने वाली कल्पनाबेन प्रजापति वीजा मिलने के बाद पहली बार लंदन में रह रहे अपने बेटे से मिलने के लिए उत्साहित होकर निकली थीं. सुबह-सुबह अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को अलविदा कहा और कहा..."मैं लंदन जा रही हूं, मेरे घर का ख्याल रखना."

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें