प्लेन क्रैश में बेटे की मौत के बाद उनकी मां का दुख छलक पड़ा। लॉरेंस डेनियल, जो अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए गुजरात आए थे, एयर इंडिया फ्लाइट से लंदन लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। सिविल अस्पताल ने डीएनए टेस्ट से जुड़ी प्रक्रिया की शुरुआत की घोषणा की. बीजे मेडिकल कॉलेज के परीक्षण केंद्र में डीएनए सैंपल को इकट्ठा करने की व्यवस्था की गई थी. माता-पिता, बच्चों या भाई-बहनों से डीएनए सैंपल देने का अनुरोध किया गया था. लेकिन अगर परिवार के करीबी सदस्य उपलब्ध नहीं थे, तो अन्य रिश्तेदारों से नमूने लिए गए. ये फ्लाइट लंदन जा रही थी और गुरुवार दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद अहमदाबाद में क्रैश हो गई. विमान में सवार 230 यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई यात्री थे. हादसे के बाद जब विश्वाश कुमार रमेश को होश आया तो आसपास विमान के टुकड़े और बिखरे शव पड़े थे. किसी ने उन्हें उठाकर एंबुलेंस में डाला और अस्पताल पहुंचाया. उनके पास अब भी अपना बोर्डिंग पास मौजूद है. वे एकमात्र गवाह हैं उस भयावह हादसे के.