उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों के बुरे हालात पर सुप्रीम कोर्ट तक फटकार लगा चुका है, लेकिन न शिक्षक सुधरने को तैयार हैं और न अधिकारी। अमर उजाला की टीम ने आगरा के एक ऐसे सरकारी स्कूल का जायजा लिया जो बेसिक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर से लगा हुआ है, लेकिन यहां न तो समय पर टीचर आते हैं और न जांच के लिए अफसर, नतीजा बच्चे दिन भर गिल्ली-डंडा खेलने में जुटे रहते हैं।