फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसने फांसी के फंदे से लटका दिया 14 साल की बच्ची को?

Sat, 07 Jan 2017 09:59 AM IST
अभिजीत तिवारी, अमर उजाला टीवी/ कन्नौज

कन्नौज में एक 14 साल की नाबालिग लड़की का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला । परिजन मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या करार दे रहे हैं। इसके पीछे उन्होंने दलील दी कि उनकी बेटी की पहले हत्या की गई,उसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया गया और इस वारदात को उनके पड़ोसियों ने अंजाम दिया। जिनके साथ कुछ समय से इनके ताल्लुक अच्छे नहीं थे। घरवालों ने कहा कि इस पूरी घटना को उनके छोटे बेटे ने अपनी आंखों से देखा। यही नहीं घरवालों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। वहीं पुलिस पहली नजर में मामले को आत्महत्या बता रही है लेकिन घटना के कुछ और पहलू पर गौर करने के लिए वो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को बढ़ाएगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें