फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की मौत से भड़के DDCA कर्मचारी, नहीं होने देंगे IPL मैच

Sat, 29 Apr 2017 11:51 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ दिल्ली

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के एक कर्मचारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस कर्मचारी पर एक LCD टीवी सेट चुराने का आरोप लगाया गया जो बाद में झूठा साबित हुआ। लेकिन, इस झूठे आरोप ने इसकी जिंदगी ले ली और परिवार को बेसहारा कर दिया। रतन सिंह पर बकायदा मामला दर्ज कर उन्हें नोटिस भेज दिया गया। करीब 15 साल से DDCA के लिए ईमानदारी से काम करनेवाले रतन सिंह इस आरोप को सह नहीं सके और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। अपने साथ काम करनेवाले रतन सिंह के साथ ऐसा व्यवहार होने के बाद DDCA के कर्मचारी गुस्से में हैं। उन्होंने दोषी को सजा न दिलाए जाने की हालत में, फिरोजशाह कोटला मैदान में एक भी मैच न होने देने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें