आप नेता कुमार विश्वास को BJP का एजेंट बतानेवाले पार्टी विधायक अमानतुल्ला को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। आप में दो दिनों तक चले घमासान के बाद कुमार विश्वास और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक साथ मीडिया से बातचीत की। मनीष सिसोदिया ने ये जानकारी दी की अमानतुल्लाह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। और इस पूरे मसले की जांच के लिए एक कमिटी भी बनाई गई है। मनीष सिसोदिया ने ये भी ऐलान किया कि राजस्थान का अगला विधानसभा चुनाव 'आप' कुमार विश्वास के नेतृत्व में लडे़गी