फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुल्ली बाई एप मामले में एक ट्विटर यूजर दावा, 'मैं हूं असली मास्टरमाइंड',पुलिस ट्विटर यूजर का पता लगाने की कर रही कोशिश

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Thu, 06 Jan 2022 12:31 PM IST

बुल्ली बाई ऐप मामले में पुलिस ने अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें उत्तराखंड की रहने वाली 18 साल की लड़की है ।इस लड़की के अलावा दो 20 और 21 साल के 2 लड़के भी गिरफ्तार किए गए हैं। इस बीच एक ट्विटर यूजर ने यह दावा किया है कि इसके पीछे मास्टरमाइंड वही है। इस यूजर ने पुलिस के द्वारा की गई गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपने ट्वीट में लिखा है कि बेगुनाहों को परेशान करना बंद करो। वरना बुली बाई 2.0 के लिए तैयार रहो।  पुलिस को निशाना बनाते हुए इस ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है। यूजर आगे लिखता है आपने गलत व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है ।मेरी फ्लाइट का बंदोबस्त कर दे तो मैं आकर आत्मसमर्पण कर दूंगा।    इस ट्वीट के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि ट्विटर यूजर नेपाल का रहने वाला है हालांकि अभी तक इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा मुंबई पुलिस इस टि्वटर हैंडल से की गई ट्वीट की सत्यता की भी जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें