गुरुवार सुबह कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने की घटना हुई। ची मिन्ह सारानी के पास होटल हाई एंड गोल्डन में ये आग लगी थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड़ की 10 गाडियां मौके पर पहुंचीं। आपदा प्रबंधन ग्रुप और पुलिस अधिकारी भी हादसे की खबर पाते ही मौके पर पहुंच गए।