यूपी में तीसरे चरण के मतदान के दौरान लखनऊ में लोग अपने वोट को लेकर जागरुक दिखे। यहां एक महिला मनीषा कश्यप ने अपनी शादी के बाद वोट दिया और फिर अपने ससुराल निकल गई। लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी देने के लिए पोलिंग बूथ पर मनीषा के पति भी उसका साथ देने के लिए पहुंचे।