कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को प्रधानमंत्री के गृहनगर गुजरात के मेहसाणा पहुंचे। राहुल गांधी ने यहां नरेंद्र मोदी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सहारा के लोगों ने छह महीने में नौ बार प्रधानमंत्री को पैसे दिए हैं। पिछले ढाई साल से नरेंद्र मोदी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इस मामले की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री को गंगाजल की तरह पवित्र बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी को हार की तरफ ले जा रहे हैं। यही वजह है कि वो हताशा में प्रधानमंत्री पर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं।