कानपुर देहात में एक 90 साल की बहू ने अपनी 120 साल की सास को अनोखा तोहफा दिया है। इस बहू ने अपनी सास को तोहफे में शौचालय दिया है। दरअसल, खुले में शौच जाने के कारण कई बार गिरने की वजह से सास का पैर टूट गया, जिसके बाद इस बहू ने ठान ली कि वो अपनी सास के लिए शौचालय बनवाकर रहेगी। माली हालात ठीक न होने की वजह से उसने पांच बकरियों को बेचकर सास के लिए शौचालय बनवाया और देश के सामने स्वच्छ भारत की एक अनोखी मिसाल पेश की।