बदायूं के एक स्कूल में कैंटीन से चाउमिन खाने पर 22 बच्चों की हातल खराब हो गई। जैसे ही मामले की खबर बच्चों के पेरेंट्स को लगी वो स्कूल पहुंच गए लेकिन स्कूल प्रशासन ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। खाद्य विभाग ने खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल बच्चों को भी उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।