मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से 20 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। इस हादसे में कई लोग घायल भी हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिवाली पर हुई भारी आतिशबाजी के बाद बढ़े प्रदूषण की वजह से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में धुंध छाई हुई है। ऐसे में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है और इसीलिए एक्सप्रेस-वे पर ये हादसा हो गया।