श्रीनगर में सेना में भर्ती के लिए एक कैंप लगाया गया। जिसमें रोजगार की चाह लिए घाटी के तकरीबन 19 हजार युवा पहुंचे। घाटी में आए दिन होनेवाली पत्थरबाजी से दीगर यहां के युवकों ने एक अलग तस्वीर पेश की। लगातार आतंक की मार झेलने वाली घाटी के युवकों को भी ये बात अच्छी तरह समझ आ गई है कि अगर तरक्की करनी है, विकास करना है, तो जरूरी है कि शांति के रास्ते पर चलें और यही वजह है कि सेना के इस भर्ती कैंप में इतनी बड़ी संख्या में युवक रोजगार के सपने संजोए पहुंचे।