गांधीनगर में हुए 12वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन में दोनों देशों के बीच 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति जताई गई। दोनों देशों के बीच विज्ञान, तकनीक, रिसर्च, रक्षा और ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में अहम समझौते हुए।