पंजाब में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 शिक्षकों की मौत हो गई। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर 14 शिक्षकों को ले जा रही ट्रैक्सी को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ये सभी शिक्षक पहली नौकरी ज्वाइन करने अबोहर से जलालबाद जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कोहरे में ओवरटेक करने की वजह से ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही ट्रैक्सी में बैठे 13 शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।