फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के Agra की नदी में 13 डूबे, शवों को देख फट पड़ा परिजनों का कलेजा।Agra Idol Immersion Tragedy |UP

Sat, 04 Oct 2025 05:18 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

मूर्ति विसर्जन हादसे में एक को बचाने के लिए कई लोग डूब गए थे, जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दाैरान डूबने वाले 13 लोगों में से एक को बचा लिया गया। महिलाएं सिसक-सिसक कर रो रही हैं, किसी के घर का इकलौता चिराग बुझ गया तो किसी घर ने बड़ा बेटा खो दिया, पूरे गांव में हर किसी के मुंह पर बस एक ही बात है कि काश बच्चे विसर्जन के लिए नहीं जाते और बच जाते।

गांव कुसियापुर के मोड़ पर रहने वाले 24 वर्षीय भगवती प्रसाद के पिता मुरारीलाल खेत में बैठकर आंसू बहा रहे थे। अमर उजाला रिपोर्टर ने जब घर में जाने की कोशिश की तो मुरारीलाल आ गए। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। पूछने पर बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें