फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रजत पदक जीतते ही निषाद कुमार के घर में मना जश्न, बधाई देने वालों का लगा तांता

अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Sep 2024 03:37 PM IST

हिमाचल प्रदेश के निषाद कुमार ने पेरिस पैरालंपिक में टी 47 श्रेणी में हाई जप में रजत पदक हासिल किया है। निषाद कुमार ने सीजन को बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 2.04 मीटर ऊंची कूद के साथ परंपरागत प्रतिद्वंदी अमेरिका के रॉड्रिक टांसेंड को कड़ा मुकाबला दिया। लेकिन रॉड्रिक ने 2.12 मीटर के साथ गोल्ड अपने नाम कर लिया। रविवार रात को ऊंची कूद का मुकाबला लगभग साढ़े दस बजे प्रारंभ हुआ। निषाद कुमार के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें थी। जैसे ही निषाद कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया। उसके साथ ही उसके गृह क्षेत्र बदाऊं में जश्न का माहौल बन गया। हालांकि टोक्यो पैरालंपिक में निशाद कुमार का प्रदर्शन आंकड़ों के लिहाज से बेहतर था। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 2.06 मीटर की छलाग के साथ संयुक्त रूप से रजत पदक जीता था। पैरालंपिक में पदक के लिए निषाद कुमार भारत के लिए पदक के प्रबल दावेदार थे। जिसमें उन्होंने सफलता हासिल करते हुए लगातार दूसरे पैरालंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। उनकी जीत के बाद से ही जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत बदाऊ में उनके निवास पर बधाई देने वाले लों का तांता लगा हुआ है। उनके पिता रछपाल सिंह, माता पुष्पा देवी और बहन रमा कुमारी का कहना था कि टोक्यो पैरालंपिक के बाद से ही निषाद कुमार अपने प्रदर्शन को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए दिन रात एक किए हुए था। यह उसकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि उसने एक बार फिर से देश की ओलपिक विक्ट्री पोडियम पर शानदार उपस्थिति दर्ज करवाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें