फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब: गुग्गा जाहरवीर मंदिर कड़प में हुआ विशाल दंगल, मलेरकोटला के रसीद बने विजेता

उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत त्याई के अंतर्गत गांव गोंदपुर स्थित प्राचीन गुगा जाहरवीर मंदिर कड़प में रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक दंगल में हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के नामी गिरामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। कमेटी ने इस दंगल में 51 हजार इनाम रखा गया था। देर शाय तक चले दंगल के मुख्य आकर्षण रहे पंजाब के मशहूर पहलवान रसीद मोहम्मद मलेरकोटला, जिन्होंने कड़े मुकाबले में बाजी मारकर इस वर्ष का खिताब अपने नाम किया। उन्हें मंदिर कमेटी की ओर से एक गुर्ज और 31 हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता पहलवान सुख पंजाब होशियारपुर को भी 20 हजार नकद पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंदिर की कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के प्रधान विपिन कुमार ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के उपाध्यक्ष राम लाल शास्त्री, सदस्य मीटू, राकेश कुमार, कैप्टन रमेश, मास्टर शिव कुमार बबलू और स्थानीय युवाओं का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें