लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को डीआरडीए सभागार में 35 असेंबली मास्टर ट्रेनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई गई।कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने की। एडीसी ने प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को गंभीरता से लें तथा इस दौरान अपनी सभी शंकाओं को स्पष्ट कर लें। एडीसी ने कहा कि चुनावों को पूर्ण स्वच्छ, निष्ठा एवं शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में अधिकारी व कर्मचारी अहम रोल अदा करते हैं। प्रत्येक बार चुनावों में कुछ नए नियम व दिशा-निर्देश लागू होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी ड्यूटी किसी भी व्यक्ति का देश व लोकतंत्र के प्रति सर्वोच्च एवं महत्वपूर्ण कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति चुनावी ड्यूटी को संपूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें।