लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनावों की मतदान प्रक्रिया के दौरान एक जून को केवल महिला अधिकारियों द्वारा संचालित किए जाने वाले मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदान अधिकारियों के लिए सोमवार को बंगाणा में मिनी सचिवालय में दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में 66 मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। ईवीएम-वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर राम मूर्ति शर्मा ने महिला मतदान अधिकारियों को मतदान केंद्रों की व्यवस्था, निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान महिला अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।