औद्योगिक क्षेत्र बाथू में स्थित एक उद्योग के मुख्यद्वार पर कामगार यूनियन ने गौरवपूर्ण मजदूर दिवस मनाया। मिडास केयर वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को बाथू गांव के एक उद्योग के मुख्यद्वार पर इंटक का झंडा फहराकर मजदूर दिवस का जश्न मनाया। इस अवसर पर जिला ऊना के इंटक अध्यक्ष नरेश ठाकुर के नेतृत्व में यूनियन के प्रधान जसविंदर सिंह ने झंडारोहण समारोह किया गया। इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत में नरेश ठाकुर ने प्रदेश और देश के सभी मजदूरों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं और 1 मई के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया। समारोह में जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह, विजय राणा, परमजीत सिंह, संजीव कुमार, राजेश, अजय, सुखविंदर, रजनीश, मुकेश कुमार, राजकुमार, गोपाल कृष्ण, अजय कुमार, दविंदर सिंह, राजकुमार, मक्खन, मुकेश शर्मा, गुरचैन, सुनील कुमार, सोमा, पार्वती देवी, और नीलम देवी सहित अन्य कई कामगार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान, नरेश ठाकुर ने उद्योग मालिकों और सरकारी नीतियों पर भी ध्यान दिलाया जो ठेकेदारी प्रथा और मजदूरों की छंटनी को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने इन प्रथाओं के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही।