नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के गंभीर रूप से घायल हो जाने की जानकारी मिली है। मौके पर पंहुचे सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों द्वारा हादसे में घायल व मृतक महिला को सिविल अस्पताल पंहुचाया। एक युवक का उपचार सिविल अस्पताल नंगल में चला है जबकि एक को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य हिमाचल के जिला ऊना के तहत पड़ते कस्वा मेहतपुर की पूनम अपने बेटे के साथ अपनी स्कूटी पर सवार होकर श्री आंनदपुर साहिब की ओर जा रही थी तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान अपने मोटर साइकिल पर जा रहा सतनाम भी हादसे का शिकार हो गया। सभी तीनों लोगों को सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सिविल अस्पताल नंगल पंहुचाया। यहां डाॅक्टरों ने पूनम को मृत करार दिया। हादसे के बाद गाड़ी चालक फरार है। हादसे की पुष्टि सड़क सुरक्षा फोर्स टीम के सदस्य भुपिंद्र सिंह ने की।