सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एम सुधा देवी ने कहा कि जिला ऊना में विंग्स प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर चलाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत संभावित गर्भवती महिलाओं तथा दो वर्ष तक के शिशुओं के अलावा बच्चों को विशेष पोषणयुक्त आहार दिया जाएगा तथा निगरानी भी की जाएगी। एम सुधा देवी शनिवार को जिला परिषद हॉल ऊना में विंग्स प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन को लेकर आयोजित बैठक में बोल रही थीं। इस दौरान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आशीष सिंघमार, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. गोपाल बेरी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।