उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग बंगाणा कार्यालय में रवि की फसल के लिए गेहूं का बीज पहुंच चुका है। इच्छुक किसान सोमवार से कार्यालय से बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग के कृषि विष्यवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान ने जानकारी दी कि यह बीज 1200 प्रति 40 किलो के पैक में उपलब्ध रहेगा। बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जाै के बीज, प्याज की ऊरी सहित अन्य फसलों के बीज भी शीघ्र ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते बीज प्राप्त कर खेती की तैयारियां शुरू करें ताकि उत्तम उत्पादन मिल सके।