ऊना जिले में गुरुवार को मौसम अचानक बदला और बूंदबांदी का दौर शुरू हो गया। शीतलहर चलने के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। एक दिन पहले जहां धूप खिलने से लोगों के गर्म कपड़े पहनना कम किया तो गुरुवार को दोबारा हीटर व अंगीठी जलाने का दौर शुरू हो गया।