फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई डुमखर में जल रक्षकों ने किया भंडारे का आयोजन

जल शक्ति विभाग के जल रक्षकों की ओर से शनिवार को आईटीआई डुमखर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा उनकी दो माह की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने की खुशी में जल रक्षकों ने इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के माध्यम से सभी के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जल रक्षकों ने बताया कि दो माह की ट्रेनिंग के दौरान उन्हें विभागीय कार्यों, जल संरक्षण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा आपात परिस्थितियों से निपटने की आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी जल रक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। भंडारे में आईटीआई डुमखर के स्टाफ, प्रशिक्षु छात्र, स्थानीय लोग तथा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने जल रक्षकों के इस आयोजन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें