उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर पांचवें दिन 38 स्वयंसेवियों नें सुबह के सत्र में गांव रायपुर के महिला मंडल की महिलाओं के साथ पहाड़ी भजनों को गाते हुए अधिकृत गांव में प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद सभी स्वयंसेवियों ने देशभक्ति गीतों की धुनों पर मार्चपास्ट की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने योग सत्र में भाग लेते हुए स्वयंसेवियों को कपालभाति, अलोम विलोम तथा सूर्य नमस्कार आदि प्राणायाम सीखें। सुबह के नाश्ते के बाद सभी स्वयंसेवियों नशे के खिलाफ रैली निकालकर युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। रायपुर राजा के महल की तरफ जाने वाले रास्ते की सफाई व रायपुर के बार्ड नंबर-2 के रास्ते की सफाई की।