राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर बुधवार को पहली बार अपने गृह जिले ऊना पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे वह बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 10 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत किया जायेगा। यह जानकारी कुटलैहड सेवा संगठन के अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने देते हुए बताया कि वीरेन्द्र कंवर का रेलवे स्टेशन से लेकर पूरे कुटलैहड़ क्षेत्र तक स्वागत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। वीरेंद्र कंवर समर्थक बैंड-बाजों और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन करेंगे। यह काफिला ऊना से थानाकलां, बंगाणा तक आयेगा।