फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: माता चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भगृह में पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल

माता चिंतपूर्णी मंदिर के गर्भगृह एक पुजारी और सुरक्षा कर्मी के बीच हुई हाथापाई का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है । सोमवार को हुए इस घटनाक्रम की श्रद्धालुओं की ओर से भी निंदा की जा रही है। अति संवेदनशील गर्भगृह में इस तरह की घटना निंदनीय है। मंदिर का एक पुजारी जब मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने लगा तो सुरक्षा कर्मी ने उसे धोती पहनकर आने को कहा। पुजारी ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। इस बात से ही सुरक्षा कर्मी भी आपा खो बैठा और बात हाथापाई तक पहुंच गई । मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि गर्भ गृह हुए मामले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा कर्मी को गर्भगृह से हटाया गया है। मामले की जांच की जा रही है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें