फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: चिंतपूर्णी बस स्टैंड के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, 90 मिनट की मशक्कत के बाद पाया काबू

चिंतपूर्णी बस स्टैंड के समीप कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग के पास ही झुग्गी-झोपड़ियां और दुकानें होने के कारण बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चिंतपूर्णी की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर स्टेशन चिंतपूर्णी के पीसी आशीष कुमार, हवलदार माया राम, होमगार्ड जवान वीर सिंह, रोशन लाल, गौरव शर्मा, दिनेश सिंह और फायर चालक रशपाल ने आपसी तालमेल और सूझबूझ का परिचय देते हुए करीब 90 मिनट तक कड़ी मशक्कत की। आखिरकार टीम ने कूड़े के ढेर में लगी आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।फायर कर्मियों और होमगार्ड जवानों की मुस्तैदी के चलते आग को आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों और दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास की संपत्ति को नुकसान होने से बचा लिया गया।इस घटना के दौरान फायर कर्मियों और होमगार्ड जवानों की कार्यप्रणाली और सूझबूझ की सराहना की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें