फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की गाड़ी और निजी बस में टक्कर, एयरबैग खुलने से बच गई जान

Krishan Singh Updated Tue, 19 Aug 2025 01:51 PM IST

चिंतपूर्णी में गंगानगर धर्मशाला के नजदीक सुबह 11:00 बजे के करीब श्रद्धालुओं की गाड़ी और निजी बस में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई हताहत नहीं हुआ। कार के एयरबैग खुलने के कारण श्रद्धालुओं को कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार का काफी ज्यादा नुकसान हुआ। इस हादसे के कारण वाहनों को सड़क से गुजरने में परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज दीपक राणा की अगवाई में ट्रैफिक कर्मियों ने गाड़ी को क्रेन से हटवाया। दोनों पक्षों ने पुलिस को कोई भी कार्रवाई नहीं करने के बारे में अवगत कराया। श्रद्धालु दिल्ली विकासपुरी से आए थे और रात को चिंतपूर्णी में ठहरे थे और ज्वाला जी की तरफ जा रहे थे, जबकि निजी बस गगरेट से चिंतपूर्णी बस स्टैंड जा रही थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें