फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दुकानदार को घर छोड़ने गए स्कूटी चालक पर अज्ञात लोगों ने डंडों से किया हमला

चिंतपूर्णी थाना के तहत गांव डूहल बंगवाला के रास्ते में बुधवार रात को दुकानदार को घर छोड़ने जा रहे स्कूटी चालक पर तीन अनजान लोगों ने हमला कर दिया। इससे स्कूटी चलाने वाला युवक घायल हो गया। युवक के सिर और बाजू में चोटें आई हैं। यही नहीं हमलावर युवक की स्कूटी को लेकर फरार हो गए। मामला चिंतपूर्णी के साथ लगते गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जब मेडिकल स्टोर मालिक को चिंतपूर्णी-तलवाड़ा बाईपास में रहने वाला युवक घर छोड़कर वापस आ रहा था तो रास्ते में तीन लोगों ने इसे रोका और डंडों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवक अपनी जान बचाकर पैदल ही वंहा से भाग आया और पुलिस को घटना की सुचना दी। गुरुवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमलावरों की युवक पर हमला करने के पीछे क्या मंशा थी, इस बारे अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें